व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बताता है चेहरे का आकार

कहा जाता है कि व्यक्ति का चेहरा एक खुली किताब होती है। लेकिन क्या आपको पता है ​कि व्यक्ति का चेहरा देखकर भी उसके स्वभाव,आदतों के बारे में जाना जा सकता है और आसानी से उसके भविष्य को लेकर अनुमान लगाया जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार शरीर के कुछ अंगों को देखकर व्यक्तित्व व भविष्य बताया जा सकता है।

  • जिन व्यक्तियों का चेहरा चौकोर या वर्गाकार होता है ऐसे व्यक्ति साहसी,पराक्रमी,अनुशासन प्रिय व दूरदर्शी होते हैं।
  • जबकि अंडेनुमा आकार जैसे चेहरे वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है और स्वयं को हर परिस्थिति में ढालने वाले होते हैं।
  • जिन व्यक्तियों के चेहरे का आकार गोल या वृत्ताकार होता है ऐसे व्यक्ति दिखाई देने में आकर्षक होते हैं मगर थोडे लापरवाह भी माने जाते है मगर किसी कला विशेष में रूचि भी रखते हैं।
  • त्रिकोण जैसे आकार के चेहरे वाले व्यक्ति रचनात्मक होते हैं।
  • उभरे हुए मुख वाले व्यक्ति प्रगतिशील होते हैं और स्वभाव से कोमल व भावुक होते हैं।
  • इसके अलावा नाक,कान,बाल,सिर देखकर भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में काफी बताया जा सकता है।
  • ऐसे लोग जिनकी नाक बडी होती है वे जीवन में उपलब्धियां हासिल कर भाग्यशाली बनते हैं।
  • जिन लोगों की नाक आकार में छोटी होती है वे मधुर स्वभाव वाले होते हैं।
  • जिन व्यक्तियों के कान लंबे होते हैं वह दीर्घ आयु प्राप्त करते हैं।
  • इस तरह शरीर के इन प्रमुख अंगों के बारे में जानकारी इंसान के व्यक्तित्व,स्वभाव का आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है।

Trending Article