जगजाहिर है कि लाल गुलाब प्यार का प्रतीक होता है लेकिन क्या आपको पता है कि गुलाब लाल रंग के अलावा और भी कई रंगों का होता है जो कि रिश्तों में प्यार घोल कर इसे मजबूती भी प्रदान करता है। यह भी ध्यान रखें कि अगर आप किसी को गलत रंग का गुलाब भेजते है तो यह आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। इसलिए जरा सोच समझकर ही गुलाब का चयन करें।
- अगर आप किसी को बेहद सच्चा प्यार करते हैं तो उसे लाल गुलाब दें। प्यार को जाहिर करने का सबसे अच्छा तरीका लाल गुलाब ही होता है। लाल गुलाब आपके बारे में बताता है कि आप कितने रोमांटिक है।
- यदि आप से रिश्ते में कोई गलती हो गई और आपको बहुत दुख है तो चिन्ता करने की जरूरत नहीं है, आप उन्हें सफेद गुलाब भेंट कर सॉरी बोल सकते हैं। आपका प्रिय हंसकर आपको माफ कर देगा। सफेद गुलाब शांति, शुद्धता व मासूमियत का प्रतीक होता है।
- अगर आप किसी से दोस्ती चाहते है तो उसे पीला गुलाब देकर आप दोस्ती का हाथ बढा सकते है। किसी को खुश व स्वस्थ्य देखने के लिए भी पीला गुलाब दिया जा सकता है।
- लेकिन यदि आप किसी की तारीफ कर उत्साह बढाने चाहते हैं तो उसे गुलाबी रंग का गुलाब दे सकते हैं।
- जबकि हरा गुलाब सुख, समृद्धि का प्रतीक होता है। इस कामना को लेकर आप किसी अपने को यह गुलाब देकर रिश्तों में मजबूती ला सकते हैं।
- बैंगनी रंग का गुलाब रिश्तों में वफादारी को दर्शाता है और प्यार के रिश्ते में भी इस गुलाब का बहुत महत्व माना गया है।
- इस तरह आप गुलाब के रंग और उनके महत्व को देखकर अपने अलग—अलग रिश्तों में इसका उपयोग कर सकते हैं।