शादीशुदा जिन्दगी में तनाव को दूर करने के वास्तु व ज्योतिषीय उपाय

जीवन में शादी एक खूबसूरत रिश्ता होता है और ज्यादातर शादियों के होने के बाद पति-पत्नी के बीच आपस में आए दिन तनाव,झगडे और कभी कभी हिंसक घटनाएं लोगों के बीच व खुले आम जाहिर हो जाती है। आखिर इस प्यारे रिश्ते में ऐसी परिस्थितियां क्यों बनती है और इसके क्या ज्योतिषीय समाधान है।

  • यदि पति-पत्नी में से कोई एक मांगलिक हो तो रिश्ते में मनमुटाव,तनाव,झगडे जैसी परिस्थितियां बन जाती है।
  • अगर पत्नि का बृहस्पति खराब स्थिति में हो तो भी इस तरह की समस्या बनती है।
  • शादीशुदा जीवन में राहु का प्रभाव हो या चंद्रमा खराब हो तो भी इस तरह परेशानियां आने लगती है।
  • कुंडली में अगर मंगल राहु,मंगल शनि अथवा मंगल सूर्य का प्रभाव हो तो पति-पत्नी में हिंसा तक नौबत आ जाती है।
  • उपाय-अगर शादीशुदा जिंदगी में कलह,तनाव और झगडे जैसी परिस्थितियां बन रही है तो कुछ उपाय कर इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है और शादीशुदा जीवन खुशहाल बनाया जा सकता है।
  • पति-पत्नी को नियमित रूप से शिवजी की पूजा अर्चना करनी चाहिए जिससे परेशानियां से छुटकारा मिलना शुरू हो जाएगा।
  • अगर महिलाओं का बृहस्पति कमजोर है तो बृहस्पति का व्रत व पूजा कर और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर गुरू के शुभ प्रभाव को पाया जा सकता है।
  • पत्नी को नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए।
  • गायत्री मंत्र का जाप किया जाना चाहिए।
  • शिव मंदिर में पूजन के दौरान ओम नमः शिवाय का जाप भी किया जा सकता है।
  • वास्तु उपाय- घर में कुछ वास्तु उपाय कर भी वैवाहिक जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • घर में फूलों के पौधे लगा कर पॉजिटिवएनर्जी प्राप्त की जा सकती है।
  • घर के अंदर सूर्य के प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
  • तुलसी का पौधा लगा कर और नियमित पूजा कर सुख शांति लाई जा सकती है।
  • बेडरूम में हल्के रंगों का उपयोग किया जाना चाहिए और गहरे रंगों का प्रयोग न करें।
  • इन सभी उपायों को कर वैवाहिक जीवन में परेशानियोंसे छुटकारा और सुख शांति व खुशियां लाई जा सकती है।

Trending Article