वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। राशिका नामाक्षर न,य सेहोता है। राशि के आराध्य देव हनुमान होते है। भाग्यशाली रंग लाल होता है। शुभ रत्न मूंगा होता है और स्वभाव स्थिर होता है। राशि की धातु तांबा,स्टील व सोना होती है।अनुकूल वार मंगलवार,बृहस्पतिवार व रविवार होते हैं।
- इस राशि के जातकों में अहंकार बहुत होता है।
- राशि के लोग किसी से भी नहीं डरते है और बहुत बहादुर भी होते है।
- इनमें हर मुश्किल से बाहर निकलने का आत्म विश्वास होता है।
- स्वभाव से चतुर व जिददी होते है।
- इनके स्वभाव की कमजोरी ईष्यालू और हिंसक होना भी है।
- वृश्चिकराशि के लोग बहादुर होते है इसलिए इनके मित्र भी होते है।
- ये जातक बहुत भावुक भी होते है।
- वृश्चिक राशि के जातक प्रबंधन करने,हल निकालने और सृजन करने में महारथ हासिल किए होते है।
- राशि के जातकों के लिए वैज्ञानिक,चिकित्सक,जासूस,पुलिस व मनोवैज्ञानिक के रूप में अपना करियर चुन सकते है।
- इस राशि के कर्मचारी दृढ निश्चयवाले होते है।
- जात कों का गुस्सा बहुत तेज होता है।
- ये राशि वाले लोग अपने परिवार से बहुत प्रेम करते है और बच्चों का बहुत ध्यान रखने वाले होते है।
- इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग बहुत अच्छा होता है।
- इनमें बदले की भावना होती है जिससे शत्रु पलट का वार नहीं कर सके।
- ये मजबूत दिखते है और आडंबर रहित होते है।
- वृश्चिकराशि के लोग कभी किसी का दिया हुआ तौहफा या मदद को नहीं भूलते है।
- इसके अलावा अपने उपर हुए हमले व अन्याय को भी नहीं भूलते है।