सहज और कलात्मक प्रतिभा के होते हैं मीन राशि जातक

राशिचक्र की अंतिम राशिमीन होती है। राशिका तत्व जल होता है। स्वामी ग्रह गुरू होता है और शुभ दिन गुरूवार व सोमवार होते है। इनका राशिनामाक्षर द,च,झ, थ होता है। आइए मीन राशिजातकों के बारे में और विस्तृत रूप से बताते है।

  • मीन राशिके जातक दयालु,कलात्मक,सहज व बुद्विमान होते है।
  • जातक कलात्मक होने के साथ संगीत प्रेमी भी होते है।
  • राशि के लोग अपने करियर के प्रति समर्पित होकर कार्य करने वाले होते है।
  • मीन राशिके व्यक्तियों पर द्विस्वभाव राशिका असर होने के कारण इसका असर विचारों पर भी पडता है। जिसकी वजह से कभी एक समय एक विचार रहता है और बाद में परिस्थितियां बदलने पर विचार भी बदल जाता है।
  • इन जातकों में ज्यादातर गैस संबंधी बीमारी पाई जा सकती है।
  • रिश्तोंव प्यार में ऐसे जातक आंखे मूँदकर भरोसा करने वाले होते हैं।
  • संगीतकार, गेम डिजाइनर करियर के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
  • मीन राशिवाले आध्यात्मिक मामलों में रूचि रखने वाले भी होते है।
  • इस लग्न के जातक अपेक्षाकृत तेजी से मित्र बनाते है।
  • जातक भावुक प्रेमी भी होते है।
  • बच्चों से दोस्ताना व्यवहार रखने वाले भी होते है।
  • राशि के जातक मालिक,बॉस के रूप में कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने वाले होते है। सहज भी होते है और कर्मचारियों से बेहतर प्रदर्शनकी उम्मीद रखते है।
  • मीन राशि के बच्चे अनुशासितव ईमानदार भी होते है।
  • राशि का नकारात्मक पक्ष निराशावादीव पलायनवाद होता है।
  • जातकों को हडडी,जोडों का दर्द,चोट आदि से भी सावधान रहना चाहिए।
  • इसके अलावा शराब,धूम्रपान व मादक द्रव्य पदार्थ से भी दूर रहना चाहिए।

Trending Article