कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्र है। राशि का तत्व जल है और प्रतीक केकडा होता है। इस राशि का नामाक्षर ड,ह होता है और शुभ दिन सोमवार व गुरूवार होता है। राशि का शुभ रंग नारंगी व सफेद होता है। आइए आप भी कर्क राशि के व्यक्तियों के स्वभाव,करियर,स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत रूप से जान लें-
- इस राशि के जातक बेहद भावकु व दयालु स्वभाव के होते है।
- कल्पनाशीलके अलावा वफादार भी होते हैं।
- इस राशि के जातक घर,परिवार की चिन्ता,देखभाल करने वाले होते हैं।
- दूसरों के सुख-दुख में सहानुभूति भी रखने वाले होते है।
- राशि के व्यक्तियों के जीवन में शुभ रंग नारंगी व सफेद होता है।
- जातकों के जीवन में शुभ दिन सोमवार व गुरूवार होता है।
- इस राशि के जातकों की कमजोरी उदासीन व निराशावादीहोना है।
- राशि का स्वामी चंद्रमा होने के कारण जिस तरह चंद्रमा की कलाएं होती है उसी प्रकार जातकों का मन,स्वभाव बदलता रहता है।
- कला प्रेमी व कल्पनाशीलताके कारण ज्यादातर इस राशि के लोग कलाकार,लेखक,संगीतकार व मनोविज्ञानी बनते है।
- संवेदनशीलहोने के कारण कानून,नर्सिंग,शिक्षणव चाइल्डकेयर को भी अपना सकते है।
- कर्क राशि के जातकों का व्यक्तित्व अपने आप में अलग होता है।
- शादीशुदा जिन्दगी में अपने जीवन साथी के प्रति वफादार व समर्पित होते है।
- रिश्तों में अपनी भावनाओं को प्रमुखता देने वाले भी होते है।
- दोस्ती में हमेशामित्रता के लिए हाथ बढाने के लिए तैयार रहते है।
- जातक किसी भी काम को हाथ में लेने के बाद सफलतापूर्वक खत्म करने वाले होते है।
- इस राशि के जातक अपने करियर में आसानी से पैसे कमाने लेते है और पैसे का प्रबंधन भी कुशलतरीके से कर लेते है।
- राशि के व्यक्तियों का स्वभाव का अवगुण उदासीन,निराशावादीव खुद को असुरक्षित महसूस करना होता है।