राशि चक्र की पांचवी राशि सिंह है। इनका तत्व अग्नि होता है और स्वामी ग्रह सूर्य होता है। राशि का नामाक्षर म,ट होता है और राशि का वार रविवार होता है। राशि का शुभ रंग नारंगी,सुनहरा,सफेद व लाल होता है। आइए आपको सिंह राशि के जातकों के जीवन से जुडे सभी पक्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दे।
- इस राशि के लोग स्थिर होते हैं।
- राशि के जातक व्यवहार में गर्म जोशी दिखाने वाले और उदार होते हैं।
- सिंह राशि शाही राशि मानी जाती है और यह बात इनकी सोच,व्यवहार व कार्य में भी झलकती है।
- इस राशि के जातक जुबान के पक्के होते हैं।
- जीवन में अपने कार्यक्षेत्र में कडी मेहनत करने के आदि होते है।
- अपने जीवन में आने वाले बाधाओं को समाप्त कर अपना मुकाम हासिल कर ही लेते हैं।
- जातक आत्म विश्वासी होते हैं।
- इनका नकारात्मक पक्ष यह भी है कि अभिमानी,जिददी व आलसी भी हो सकते है।
- सिंह राशि के जातक सुगठित शरीर के होते है।
- आय से ज्यादा खर्च करना इस राशि के लोगों की बुरी आदत होती है।
- इस राशि के लोग स्वाभाविक रूप से दयावान होते है।
- जातकों को दूसरों की मदद करना पसंद होता है।
- इस राशि के जातक आदेश देना पसंद करते है और किसी का आदेश मानना उन्हें ठीक नहीं लगता है।
- धन क्षेत्र में भी ये लोग भाग्यशाली होते है और मेहनत के अनुसार पूरा फल मिल जाता है।
- सबसे बडी खास विशेषता यह है कि विपरीत परिस्थिति में भी अपनी आशावादी सोच और बहादुरी के साथ ये जातक मुकाबला करते है।