अगर आप रत्न पहनने जा रहें तो पहले जान लें ये बातें

ज्योतिष में कहा जाता है कि रत्न पहन कर किस्मत चमकाई जा सकती है लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि किसी भी रत्न को पहन कर ऐसा कुछ किया जा सकता है। रत्न धारण के दौरान कई तरह की प्रमुख सावधानियों व जरूरी बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

  • हमेशा रत्न पहने का निर्णय करने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से अपनी जन्म पत्रिका दिखवा लेनी चाहिए तभी ज्योतिषीय सलाह के बाद संबंधित रत्न पहना जा सकता है।
  • बाजार में आपको चमकीले रत्न दिखाई दिए जा सकते हैं मगर इनमें कई नकली होते है या खंडित होते हैं। इसलिए इस चीज का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • जिस तरह इंसान की उम्र होती है उसी तरह रत्नों की भी उम्र होती हैं और तय ​समय के बाद इन्हें बदल कर नया रत्न खरीद लेना चाहिए।
  • कुंडली में किसी ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए भी संबंधित रत्न पहना जा सकता है।
  • सबसे खास बात यह है कि हाथ में कौन से रत्न के साथ किस रत्न को पहनना चाहिए यह भी जानना महत्वपूर्ण होता है क्यों कि कई रत्न एक साथ नहीं पहने जाते हैं।
  • टूट फूट यानि खंडित रत्न और किसी दूसरे का दिया हुआ रत्न नहीं पहनना चाहिए। इससे दोष लग कर ​नुकसान पहुंचता है।
  • रत्न से संबंधित ग्रह के विशेष दिन रत्न को सुबह विधिवत पूर्जा अर्चना व शुद्धिकरण के बाद मंत्रोच्चार के साथ पहनना चाहिए।

Trending Article