अगर गुस्से और तनाव से है परेशान तो धारण करें ये रत्न

आज की भागदौड की जिन्दगी तनावभरी होती है और ज्यादातर हर इंसान तनाव के साथ गुस्से में भी रहता है। ज्यादातर तनाव व गुस्सा होने से पहले स्वभाव और बाद में स्वास्थ्य भी बिगडने लग जाता है। इसलिए इस समस्या का समाधान करना जरूरी है। रत्नशास्त्र में रत्नों के माध्यम से इन दोनों समस्याओं पर नियंत्रण किया जा सकता है।

मोती रत्न-

  • मोती रत्न चंद्रमा ग्रह से संबंध रखता है और चंद्रमा के शुभ परिणाम यह रत्न देता है।
  • यह रत्न सफेद रंग का होता है और इसे चांदी की अंगूठी में जडवा कर ही धारण करना चाहिए।
  • चंद्रमा हर इंसान के मन से संबंध रखता है।
  • अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर है और ग्रहण से ग्रसित है तो मानसिक तनाव,गुस्सा जैसी परेशानी बनी रहती है।
  • अनुभवी ज्योतिषी की सलाह के बाद सोमवार के दिन सुबह शुभ मुहूर्त में इस रत्न को पहना जा सकता है।
  • इसे धारण के बाद कुंडली में चंद्र मजबूत होगा और मानसिक शांति मिलकर तनाव दूर होगा।

सुनहला रत्न -

  • सुनहला पुखराज रत्न का उपरत्न माना जाता है।
  • यह गुरू ग्रह से संबंध रखता है।
  • अगर कुण्डली में गुरू ग्रह कमजोर है तो इसे ज्योतिषीय सलाह के बाद गुरूवार के दिन धारण किया जा सकता है।
  • इसे पहनने के बाद मा​नसिक शांति के साथ ही मान सम्मान में व धन में वृद्धि होती है।
  • कहा जाता है कि अगर यह शुभ प्रभाव देने लगता है तो पुखराज की तरह देने लगता है।

Trending Article