ज्योतिष बताएगी,किस वजह से जाती है बार—बार जॉब ?

आज के दौर में सरकारी व निजी क्षेत्र में युवाओं के सामने करियर के कई विकल्प है लेकिन इसके वावजूद कई युवाओं के जीवन में नौकरियों का फेरबदल चलता रहता है। दरअसल कुछ ग्रह स्थितियों की वजह से नौकरी में परेशानी का सामना करना पडता है जिसके चलते परिवर्तन का योग भी बन जाता है। आप जान लें,किस तरह बार—बार नौकरी बदलने के लिए मजबूर होना पडता है।

  • करियर को लेकर जन्मपत्री में दसवां भाव प्रमुख महत्व रखता है। इस भाव में ग्रहों की स्थिति देख कर करियर को लेकर काफी अंदाजा लगाया जा सकता है।
  • अगर दसवें घर में कोई ग्रहण योग या अन्य कोई निर्बल ग्रह बैठा हो तो नौकरी में समस्याएं आती हैं।
  • इसके अलावा करियर को लेकर शनि ग्रह की स्थिति को देखा जाता है।
  • अगर शनि ग्रह शुभ स्थिति में है और अच्छा प्रभाव दे रहा है तो नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा जबकि अगर अशुभ प्रभाव दे रहा है तो परेशान होना पड सकता है।
  • नौकरी को लेकर छटवां भाव भी देखा जाता है,अगर इसमें भी अशुभ प्रभाव देने वाले ग्रहों की मौजूदगी है तो भी नौकरी में परेशानियां आती हैं।

उपाय- करियर व धन संबंधित भावों में शुभ प्रभाव प्राप्त करने के लिए संबंधित ग्रहों के उपाय करने चाहिए जिससे परेशानी से मुक्त हुआ जा सके।

Trending Article