लिखित परीक्षा या पहले चरण के बाद इंटरव्यू की बारी आती है। इंटरव्यू की सफलता ही उम्मीदवार का अंतिम चयन करवाती है। लेकिन ज्यादातर युवा इंटरव्यू में ही असफल हो जाते हैं। अगर ज्योतिषीय उपाय किए जाए तो इंटरव्यू में सफल होने की पूरी संभावना बन जाती है। ज्योतिष में अलग-अलग क्षेत्रों के इंटरव्यू के भी उपायों का वर्गीकरण किया गया है। आप जान लें कि किस नौकरी इंटरव्यू के लिए क्या उपाय सही रहेगा।
- अगर आप शिक्षा क्षेत्र से संबंधित नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो अपने साथ पीला रंग का रूमाल साथ लेकर जरूर जाए और पीली शर्ट भी पहन सकते हैं। क्यों कि शिक्षा क्षेत्र की नौकरी के लिए गुरू ग्रह कारक होता है।
- यदि आप कला,संगीत व मीडिया क्षेत्र की नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो सफेद,गुलाबी रंग के कपडे पहन सकते हैं या इस रंग का रूमाल साथ में रख सकते हैं।
- तकनीकी से संबंधित नौकरी के इंटरव्यू के लिए जाते समय काले रंग को प्रमुखता दे सकते हैं और शनि मंत्र का जाप भी किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि शनि का तकनीकी क्षेत्र से संबंध है।
- मार्केटिंग,प्रचार व प्रसार कार्य से संबंधित इंटव्यू के लिए सुबह स्नान कर गणेश जी पूजा व दूर्वा अर्पित की जानी चाहिए व हरे रंग के कपडे पहन कर इस रंग का रूमाल भी रखा जाना चाहिए।
- यदि प्रशासनिक क्षेत्र की नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो सुबह जल्दी स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित करें क्यों कि सूर्य प्रशासनिक क्षेत्र के अवसरों का कारक होता है।
- इनके अलावा अन्य क्षेत्रों की नौकरी में सफलता पाने के लिए इंटरव्यू देने जाते समय से पहले गायत्री मंत्र का जाप, गणेश जी का पूजन,दही खाना जैसे उपाय कर मनमुताबिक सफलता पाई जा सकती है।