ज्योतिष व वास्तु उपाय से करें कमजोर रिश्तों को मजबूत

ज्योतिष में ​ग्रहों की स्थिति देखकर जीवन की हर समस्या का पता लगाया जा सकता है। अगर कुंडली में कोई ग्रह कमजोर या दोषयुक्त है तो उस ग्रह से संबंधित रिश्ता भी अवश्य प्रभावित होगा। इसलिए ग्रहों के उचित उपाय कर संबंधित रिश्तों को मजबूत किया जा सकता है।

  • जन्मकुंडली में प्रमुख रिश्तों की स्थिति व समाधान— इंसान की जन्म कुंडली में प्रमुख रिश्तों की कमजोरी या मजबूती को ग्रहों की​ स्थिति देखकर पता किया जा सकता है और ग्रहों के उचित उपाय कर इन रिश्तों को मजबूत भी किया जा सकता है।
  • सूर्य सही स्थिति में नहीं है तो अक्सर पुत्र का पिता से तनाव और झगडे की ​स्थिति बन जाती है। इस परेशानी से छुटकारे के लिए पुत्र को सूर्य ग्रह के उपाय करने चाहिए।
  • मन का कारक ग्रह चंद्रमा कुंडली में माता व मौसी से संबंधित होता है। उचित उपायों से चंद्रमा को मजबूत कर माता का प्यार मिल सकता है।
  • अगर भाईयों व मित्रों से संबंध खराब होकर लडाई—झगडे चल रहे हैं तो इसका अर्थ यह है कि कुंडली में मंगल की स्थिति सही नहीं है इसलिए मंगल ग्रह के उपाय कर रिश्ता सुधारा जा सकता है।
  • पति—पत्नी का रिश्ता व वास्तु — घर में वास्तु का विशेष महत्व होता है। अगर घर में वास्तु नियमानुसार ठीक नहीं है तो इसका असर पति व पत्नी के खूबसूरत रिश्ते पर भी पडेगा। इसलिए घर के वास्तु नियमों पर ध्यान दिया जाना जरूरी होता है।
  • वास्तु अनुसार पति—पत्नी को अपने शयनकक्ष में पलंग को खिडकी या दीवार से सटाकर नहीं लगाना चाहिए। इससे रिश्ते में तनाव आता है।
  • पानी या फव्वारा से संबंधित चित्र भी बेडरूम में नहीं लगाने चाहिए।

घर में वास्तु उपाय— घर में हर व्यक्ति के साथ एक अलग प्रेम का रिश्ता होता है। हर कोई चाहता है कि घर में सभी के साथ वह प्रेम,सहयोग से रहे। लेकिन घर के गलत वास्तु की वजह से रिश्तों में कडवाहट आ जाती है और तनाव,झगडे जैसी स्थिति बन जाती है। इसलिए वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। घर के वास्तु में इन चीजों का ध्यान रख कर प्रेमपूर्ण माहौल बनाया जा सकता है।

  • घर में दीवारों पर हल्का रंग करवाना चाहिए जिससे शांति व सकारात्मक माहौल बना रहे।
  • घर के हर कमरे में भी वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए जिससे सकारात्मक माहौल बना रहे।
  • दीवारों पर कभी भी हिंसक या डरावनी तस्वीर या मूर्ति नहीं लगानी चाहिए ​इससे नेगेटिव उर्जा आती है और रिश्तों में कडवाहट पैदा होती है।
  • वास्तुदोष दूर करने और घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए वास्तुदोष नाशक यंत्र स्थापित किया जा सकता है और तुलसी व फिश एक्वेरियम भी लगाना शुभ व श्रेष्ठ रहता है जिससे घर में आपसी रिश्तों में प्यार व सहयोग हमेशा बना रहता है।

Trending Article