बिना सलाह के नहीं पहने रत्न वरना होगा नुकसान

ज्योतिष शास्त्र में हर रत्न का अलग महत्व होता है जो अपने प्रभाव से इंसान को फायदा पहुंचाते है। लेकिन अगर बिना ज्योतिषीय सलाह के रत्न पहने जाए तो इंसान को कई तरह की समस्याओं का जिन्दगी में सामना तक करना पड सकता है। आइए आपको बता दे कि बिना सलाह के धारण करने पर कौनसा रत्न क्या नुकसान दे सकता है।

नीलम- यह रत्न शनि ग्रह से संबंधित होता है। जो शनि के सकारात्मक प्रभाव को बढाता है। इस रत्न का एक अन्य रूप है खूनी नीलम जो दिखने में गहरे नीले रंग का होता है। इस रत्न पर लाल और गुलाबी रंग की धब्बे-धारियां होती है।

नुकसान-

  • बिना ज्योतिषी सलाह के इस रत्न को पहनने से झगडे,दुर्घटनाएं जैसी स्थिति बन जाती है।
  • बिना कुंडली दिखाए यह रत्न पहनने पर इंसान की जान भी जा सकती है।
  • बने बनाए काम भी बिगड सकते हैं।
  • सूट नहीं करने पर किसी भी तरह की घटना हो सकती है।

माणिक्य- सूर्य ग्रह का रत्न माणिक्य अगर किसी इंसान को सूट नहीं करे तो व्यक्ति को सिर दर्द,हडिडयों में दर्द हो जाता है।
इसके अलावा आंखों से भी पानी गिरने लगता है।

मोती-चंद्रमा ग्रह का रत्न मोती है और यह मन से जुडा होता है। अगर यह किसी इंसान को सूट नहीं करें तो मानसिक स्थिति पर ही असर पडता है।

मूंगा- मंगल ग्रह से संबंधित रत्न मूंगा अगर फायदा करें तो व्यक्ति में पराक्रम व हिम्मत देता है। मगर अगर सूट नहीं करे तो धारण करने वाले व्यक्ति को चोट तक लग सकती है और रक्त संबंधी बीमारियां भी हो सकती है। अगर व्यक्ति क्रोधी स्वभाव का है तो उसे भूलकर मूंगा धारण नहीं करना चाहिए और रक्तचाप भी बढ सकता है।

पन्ना-यह बुध का रत्न है और व्यक्ति के दिमाग व मन को मजबूत करता है। लेकिन अगर नुकसान करें तो व्यक्ति की बुद्धि काम करना बंद कर देती है और अनुचित निर्णय तक लेने लग जाता है।

पुखराज-ये बृहस्पति ग्रह का रत्न है और अध्यात्मिकता की तरफ व्यक्ति का मन आकर्षित करता है। लेकिन सूट नहीं करें तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना भी पड सकता है। मोटापे वाले लोगों को भी पुखराज धारण करने से बचना चाहिए।

हीरा-यह शुक्र ग्रह का रत्न होता है और प्रेम,सौंदर्यता,संपन्नता का प्रतीक होता है। लेकिन अगर यह नुकसान करें तो पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आ सकती है और यहां तक कि तलाक भी हो सकता है इसलिए नुकसान होने का संकेत मिले तो उतार देना चाहिए।

गोमेद-ये राहु का रत्न है और सामान्य अवस्था में इसे धारण नहीं करें। अगर ज्योतिषी सलाह दें तो ही गोमेद धारण करना चाहिए। अन्यथा आंतों में दिक्कतें और गैस की समस्या भी हो सकती है।

ज्योतिषीय सलाह व कुंडली का अच्छी तरह आंकलन करवाने के बाद ही किसी रत्न को पहनने का निर्णय लेना चाहिए अन्यथा बहुत नुकसान उठाना पड सकता है।

Trending Article