बिना धन के जीवन में कोई कार्य पूरा नहीं हो सकता है। धन आज के जमाने में सबसे बडी जरूरत बन गया है। व्यक्ति रोज जब अपनी योग्यता व मेहनत अनुसार धन नहीं कमा पाएं तो उसे निराशा महसूस होती है। लेकिन अगर विश्वास व श्रद्धा के साथ कुछ ज्योतिषीय व वास्तु उपाय कर लिए जाए तो सफलता मिल सकती है और जीवन में धन की कमी नहीं रहेगी व देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
- सुबह जल्दी उठ कर सर्वप्रथम अपने दोनों हाथों की हथेलियों के दर्शन करने चाहिए,इस तरह नियमित करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- स्नान आदि से निवृत्त होकर अपने ईष्ट देव की विधिवत पूजा अर्चना व मंत्र जाप के बाद सकारात्मक सोच के साथ अपने दिन की शुरूआत करनी चाहिए।
- दिन में गाय को रोटी खिलानी व गरीब,असहायों को दान देकर मदद करनी चाहिए जिससे पुण्य मिलेगा और भाग्य भी साथ देगा।
- घर में हमेशा प्रेमपूर्ण वातावरण बनाएं रखना और अपने से छोटे को स्नेह,वरिष्ठों का सम्मान करना चाहिए और संतों की सेवा कर आशीर्वाद लेना चाहिए।इस तरह कुंडली के ग्रह दोष दूर होंगे और शुभ नतीजे प्राप्त होंगे।
- किसी अनुभवी ज्योतिषी को अपनी जन्म कुंडली दिखवा कर ग्रहों की स्थिति अनुसार उचित उपाय भी करने पर धन संबंधी बाधाएं दूर होने लगती हैं।
- जन्म कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति को मजबूती देने के लिए अनुभवी ज्योतिषी की सलाह के बाद शुभ मुहूर्त में उचित रत्न भी धारण किए जा सकता है जिससे जीवन में सकारात्मक उर्जा के साथ धन प्राप्ति भी होगी।
- हर शुक्रवार को धन की देवी लक्ष्मी जी की विधिवत मंत्र जाप के साथ पूजा अराधना की जानी चाहिए जिससे दरिद्रता दूर होगी।
- हर रोज सुबह जल्दी उठकर घर में अच्छी तरह साफ—सफाई की जानी चाहिए क्यों कि कहा जाता है कि जिस घर में सफाई नहीं रहती है वहां लक्ष्मी जी का भी वास नहीं रहता है।
- घर,दुकान या फैक्टरी पर एक छोटा बगीचा जरूर होना चाहिए जिसमें सुगंधित पुष्प लगाएं जा सकते हैं,इससे पॉजिटिव एनर्जी आएगी और उन्नति के रास्ते खुलेंगे।
- इन आसान उपायों को करने से इंसान की जिंदगी में आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी और धन प्राप्त करने के नए सही रास्ते खुलते चले जाएंगे और हमेशा समृद्धि भी बनी रहेगी।