दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलते हैं रत्न

इंसान की जिन्दगी में ग्रहों की स्थिति व चाल के कारण कई तरह की परेशानियां आती रहती हैं और इन समस्याओं का समय पर उचित समाधान रत्न कर सकते हैं। मगर हर इंसान को रत्न पहनने से पहले ज्योतिषी की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए अन्यथा बिना सलाह के कोई भी रत्न पहनना घातक सिद्ध हो सकता है। आइए हम आपको रत्नों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर अवगत करा दे।

पन्ना-पन्ना रत्न बुध ग्रह से संबंधित होता है जो मिथुन व कन्या राशि का स्वामी है। यह ज्यादातर हरा रंग का पाया जाता है। पन्ना धारण करने से व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता बढ जाती है। यह आपकी बोलचाल के कौशल को भी बढाता है। जो व्यक्ति बोलने, कला से जुडे पेशे में है वह पन्ना रत्न जरूर पहनें।

मोती- मोती रत्न चंद्र ग्रह से संबंधित होता है। मोती मानसिक एकाग्रता को बढाता है। मानसिक तनाव,परेशानी,उलझन में फंसे लोग मोती पहन सकते है। यह ज्यादातर दुधिया सफेद रंग में पाया जाता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है वह मोती पहन कर इसे मजबूत बना सकते है। सृजनात्मक कला क्षेत्र से जुडे लोगों को मोती पहनने की सलाह दी जाती है।

मूंगा-यह रत्न मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और जिनकी कुंडली में मंगल कमजोर अवस्था में है वह मूंगा रत्न आसानी से पहन सकते है। यह रत्न चटक लाल रंग या ज्वाला की तरह दहकते नारंगी में मिलता है।इस रत्न की खासियत यह है कि यह मांगलिक दोषों को दूर करता है और आत्मविश्वास,हिम्मत को बढाता है। सैन्य अधिकारी,पुलिस,सिक्योरिटी पेशे से जुडे लोगों को मूंगा पहनने की सलाह दी जाती है।

नीलम-नीलम रत्न शनि ग्रह से संबंधित होता है और ज्योतिष में कहा गया है कि शनि न्याय के देवता है और कर्म के अनुसार फल देते है। यह रत्न नीले रंग का होता है मगर इस बात पर विशेष ध्यान दें कि नीलम को एक अच्छे ज्योतिष की सलाह पर पहनना चाहिए अन्यथा बिना सलाह के पहनना खतरनाक हो सकता है।

Trending Article