ऑफिस में रंगों का रखना चाहिए विशेष ध्यान

ऑफिस यानी वर्कप्लेस जहां आप जीवन में तरक्की के लिए अपना ज्यादातर समय मेहनत करते हुए व्यतीत करते है। लेकिन क्या आप को यह भी जानकारी है कि ऑफिस के रंग भी आपकी उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। आइए रंगों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी कर ले-

  • कार्यस्थल पर प्रयुक्त होने वाले रंग वास्तु में प्रमुख भूमिका निभाते है।
  • रंगों के हिसाब से ही ऑफिस में काम करने वाले स्टाफ मानसिक तौर पर प्रभावित होते हैं।
  • ऑफिस के प्रत्येक महत्वपूर्ण भाग में रंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • चाहे बॉस केबिन हो या अकाउन्टेट और अन्य स्टाफ की जगह रंग अपना असर हर जगह दिखाते हैं।
  • ऐसे रंगों का ही इस्तेमाल करना चाहिए जिनसे हमें पॉजिटिव एनर्जी मिल सके।
  • दीवारों पर ज्यादातर हल्के व सफेद रंगों का ही इस्तेमाल किया जाता है।
  • ऑफिस में लाल, काले रंगों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • टेबिल का रंग भी हल्का होना चाहिए जिससे मन को शांति मिले।

प्रकृति में हर रंग का महत्व बताया गया है जिसके आधार पर हम आसानी से निर्णय कर सकते है कि कौन सा रंग उपयोग में लाया जाए या नहीं-

  • पीला-इस रंग का उपयोग ध्यान आर्कषण के लिए ही किया जाता है और कार्यस्थल पर इस रंग का यूज करना सही नहीं रहेगा क्यों कि इससे ध्यान भंग होगा।
  • सफेद- सफेद रंग को सुरक्षा व शुद्धता के लिए जाना जाता है और अच्छाई,पवित्रता इसके गुण होते है वहीं सकारात्मकता का भी अहसास हर पल होता है और इसी वजह से कार्यस्थल पर ज्यादातर यही रंग उपयोग में आता है।
  • लाल- लाल रंग उग्रता के लिए होता है इसलिए इसे ऑफिस में यूज नहीं लेना चाहिए।
  • काला,गहरा लाल व भडकीले रंग को भी उपयोग में नहीं लेना चाहिए।
  • ऑफिस के पर्दों पर भी हल्के,सौम्य रंगों का इस्तेमाल करें जिससे सुखद अनुभूति हो।

Trending Article