आखिर, किन वास्तु टिप्स का ड्राइंग रूम में रखा जाए ध्यान

घर की सबसे महत्वपूर्ण जगह ड्राइंग रूम होती है और हम ज्यादातर समय ड्राइंग रूम में ही बिताते है । अगर वास्तु की मुख्य बातों का भी यहां ध्यान रखा जाएगा तो मन व मस्तिष्क पर सकारात्मक असर पडेगा। आइए आपको बता दें कि घर में ड्राइंग रूम में किन बातों का ध्यान रखा जाए।

  • यहां हल्के रंगों का उपयोग किया जाना चाहिए।
  • एक्वेरियम को ड्राइंग रूम में रखना शुभ माना गया है।
  • ड्राइंग रूम में फर्नीचर लकडी का बना हुआ होना चाहिए।
  • ड्राइंग रूम में डरावनी,हिंसक पेंटिंग,सीनरी नहीं लगानी चाहिए।
  • रूम में चादर व तकिये हमेशा एक रंग के होने चाहिए न कि अलग-अलग रंग में।
  • ड्राइंग रूम के दरवाजों,खिडकियों के लिए हरे,सुनहरे रंग के पर्दे अच्छे रहते है और पर्दों की डिजाइन लहरदार होनी चाहिए ।
  • यहां टीवी को दक्षिणी पूर्वी कोने में रखा जा सकता है और इसके दोनों ओर परिवार की फोटो फ्रेम भी रखी जा सकती है।
  • टेलीफोन को दक्षिण पश्चिम कोने में रखा जाना चाहिए।
  • फर्नीचर वर्गाकार या आयताकार होना चाहिए।
  • ड्राइंग रूम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र नियमानुसार ड्राइंग रूम में पूर्वजों का चित्र लगाया जा सकता है।
  • ड्राइंग रूम में रोते हुए बच्चों का चित्र लगाना उचित नहीं रहता है।
  • रूम में बैठने की व्यवस्था इस प्रकार से होनी चाहिए कि घर के मुखिया का मुख पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर रहे।
  • आगंतुक का मुख पश्चिम अथवा दक्षिण दिशा की ओर रहें।
  • ड्राइंग रूम में घडी पूर्व,पश्चिम व उत्तर दिशा में लगाई जा सकती है।
  • मगर भूल कर भी घडी को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह अशुभ रहता है।
  • इस प्रकार ड्राइंग रूम से जुडे इन वास्तु की बातों का ध्यान रख कर घर में सुख,समृद्धि बनी रह सकती है।

Trending Article