किसी घर में किचन अर्थात रसोई घर महत्वपूर्ण जगह होती है और अगर इसका वास्तु सही नहीं होगा तो महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पडेगा और पूरा परिवार भी प्रभावित होगा। इसलिए किचन के लिए वास्तु का विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए किचन से जुडी जरूरी वास्तु चीजों पर ध्यान देकर अपनाया जाए-
- घर में किचन दक्षिण-पूर्वी कोने में होनी चाहिए।
- किचन में मंदिर अथवा देवस्थान नहीं बनाना चाहिए इससे घर में अशांति पैदा होती है।
- रसोईघर में खिडकी और एग्जॉस्ट जरूर होने चाहिए।
- गैस स्टोव को किचन में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सही रहता है।
- सिंक की जगह उत्तर पूर्व दिशा में होनी चाहिए मगर गैस स्टोव और सिंक एक दूसरे से दूर हो क्यों कि आग और पानी विपरीत तत्व है।
- किचन में इलेक्ट्रानिक उपकरणों को दक्षिण पूर्व दिशा में रखा जाना चाहिए।
- पानी से जुडी चीजों को किचन में उत्तर-पूर्व दिशा में रखें।
- रसोई में रोशनी कम रहेगी तो वास्तुदोष लगेगा इसलिए रोशनी का सही प्रबंध होना चाहिए।
- किचन का रंग फीका नहीं पडने देना चाहिए क्यों कि वास्तुदोष लगता है और जल्दी ही कलर करवा लेना चाहिए।
- किचन बहुत लम्बा और बडा नहीं होना चाहिए।
- किचन में चिमनी से धुआ निकलने का सही प्रबंध होना चाहिए।
- रात को सोने से पहले किचन की साफ-सफाई करके ही सोना चाहिए और हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए।
- सोने से पहले रसोई में झूठे बर्तन भी नहीं छोडने चाहिए,वास्तुदोष लगता है।
- सुबह झाडू लगा कर ही किचन में प्रवेश करें।
- अगर हो सके तो स्नान कर ही खाना बनाएं।
- किचन के बर्तन,सामान भी अस्त,व्यस्त नहीं रहने चाहिए।
- किचन का वास्तु इस तरह से हो कि पॉजिटिव एनर्जी आए और घर-परिवार में भी खुशहाली बनी रहे।
- भूलकर भी किचन के साथ में या सामने टॉयलेट नहीं होने चाहिए इससे बहुत बुरा प्रभाव घर में पडता है।
- इस तरह किचन की वास्तु से जुडी इन जरूरी बातों का ध्यान रख कर घर में सकारात्मकता लाई जा सकती है और महिलाओं का स्वास्थ्य सही रहेगा।