स्त्री की कुंडली में अगर बृहस्पति है खराब तो जान लें ये बातें

महिला की जन्म कुण्डली में बृहस्पति ग्रह का विशेष महत्व होता है और यह महिलाओं के स्वभाव,जीवन में शादी,शादीशुदा जिन्दगी,संतान आदि पक्षों को प्रभावित करता है। अगर कुंडली में बृहस्पति अच्छी स्थिति में है तो जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे लेकिन अगर यह खराब,कमजोर स्थिति में है तो फिर शादी,शादी के बाद जिन्दगी,संतान उत्पत्ति से जुडी कई दिक्कतों का सामना करना पड सकता है। एक बार जान लें कि स्त्री की कुंडली में बृहस्पति खराब होने पर क्या क्या समस्याएं हो सकती है और क्या उपाय कर इन परेशानियों से बचा जा सकता है-

  • अगर किसी महिला की जन्म कुंडली में बृहस्पति खराब हो तो ऐसी महिला स्वार्थी,लोभी व क्रूर विचारधारा की होती हैं।
  • ऐसी महिलाओं के दांपत्य जीवन में दुखों का आना लगा रहता है।
  • संतान से जुडी समस्याएं भी जीवन में बनी रहती है।
  • महिला को पेट संबंधित रोग हो जाते हैं।
  • बृहस्पति ग्रह के अशुभ प्रभाव से शरीर में मोटापन आता है।
  • अगर यह ग्रह शुभ स्थिति में नहीं है तो शादी में देरी होती है और हो जाती है तो फिर शादीशुदा जिन्दगी सही नहीं रहती है।
  • शादी के बाद संतान प्राप्ति में समस्याएं आती रहती हैं।
  • उपाय- कुछ उपाय कर गुरू ग्रह से संबंधित इन दोषों को महिलाएं जीवन से दूर कर सकती हैं।

  • कमजोर बृहस्पति होने की स्थिति में पुखराज रत्न किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर धारण किया जा सकता है।
  • गुरूवार का व्रत करना चाहिए।
  • पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
  • पीले भोजन का सेवन कर सकते हैं।
  • एक चपाती पर एक चुटकी हल्दी लगा कर खाने से भी बृहस्पति ग्रह अनुकूल होता है।
  • इसके अलावा कुंडली में बृहस्पति शुभ होने पर उग्रता के कारण महिलाओं में विनम्रता की जगह अंहकार भर जाता है और फिर वह किसी को समझने वाली नहीं होती है।
  • ऐसी स्थिति में बृहस्पति की उग्रता को शांत करने के लिए केले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए ।
  • विष्णु भगवान को केले का भोग लगाना चाहिए।
  • छोटे बच्चों व मंदिरों में केले का दान करना चाहिए।
  • गाय को भी केला खिला सकते है।
  • शादीशुदा जिन्दगी में कष्ट होने पर हर बृहस्पतिवार को एक चपाती पर आटे की लोई में थोडी सी हल्दी,देसी घी और चने की दाल सभी एक चुटकी भर लेकर गाय को खिलाना चाहिए।
  • इसके साथ ही गुरू,शिक्षकों व बुजुर्गों का सम्मान कर गुरू ग्रह को अनुकूल किया जा सकता है।
  • इन सभी उपाय को कर बृहस्पति ग्रह के शुभ प्रभाव हासिल किए जा सकते हैं।

Trending Article