शादी एक पवित्र बंधन होता है और पति व पत्नी के साथ-साथ दो परिवारों को भी इस रिश्ते के माध्यम से जीवन भर एक दूसरे के सुख दुख में साथ देना पडता है। लेकिन इस रिश्ते के पक्का होने से पहले लडका व लडकी की कुंडली मिलान के दौरान कुछ जरूरी चीजों पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा दोनों पक्षों को हमेशा के लिए फिर परेशान होना पड सकता है।
इसलिए जरूरी है कुंडली मिलान-भारत की संस्कृति में शादी के बाद जिन्दगी भर साथ निभाने की परंपरा है मगर आधुनिक युग में शादी के कुछ समय बाद ही रिश्ते टूटने,तलाक और यहां तक की हिंसा जैसे घटनाएं,थाने,कोर्ट में मामले जाने की बातें आए दिन सुनने को मिलती है और जिन्दगी भर परेशान होना पडता है इसलिए यह अत्यंत जरूरी है कि शादी के समय अच्छे ज्योतिष से कुंडली का मिलान करवा लिया ही जाए जिससे आने वाली जिंदगी में पति पत्नी खुश रह सके।
© Copyright 2018 Astro Vastu Remedies
Developed & Designed by : Reinvent Digital