चट मंगनी,पट ब्याह के लिए ये हैं चमत्कारी उपाय

शादी के बाद जीवन की नई शुरूआत होती है। लेकिन ज्यादातर युवक—युवतियों की शादी में काफी देरी हो जाती है और शादी का योग नहीं बन पाता है जिससे माता—पिता को अपने लाडलों की शादी चिंता रात दिन सताने लगती है लेकिन कुछ ज्योतिषीय उपाय कर चट मंगनी , पट ब्याह की स्थिति बन जाती है।आइए,देख लें कौन से है ये कमाल के उपाय

  • ज्योतिष में विवाह के लिए बृहस्पति को प्रमुख कारक ग्रह माना गया है और इस ग्रह की कुंडली में अच्छी स्थिति नहीं होने पर जातक युवक,युवती के विवाह में विलंब होता है।
  • इसके लिए बृहस्पति के उपाय करने चाहिए और गुरूवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और केले के पेड की पूजा,हल्दी व चने की दाल का दान भी श्रेष्ठ माना गया है।
  • कुंवारे युवक व युवती को भगवान राम सीता,शिव पार्वती व राधा कृष्ण की युगल प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। जिससे जल्दी शादी के योग बनने लगते हैं।
  • मांगलिक दोष को शादी में प्रमुख बाधा माना जाता है इसलिए इस दोष से पीडित व्यक्ति को मंगल ग्रह की शांति के लिए हनुमान जी की पूजा अराधना करनी चाहिए और हनुमान चालीसा,सुंदरकांड पाठ भी कर लेना चाहिए जिससे शादी में विलंब दूर होता है।
  • कुंवारे युवक युवती को अपने कपडों के पहनावे में रंग का चयन का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए और गहरे रंगों की बजाय हल्के रंग के कपडे पहनने चाहिए।
  • शनि ग्रह के विपरीत प्रभाव मिलने की वजह से भी शादी में देरी हो जाती है इस​के लिए शनिवार को शिवलिंग पर काले तिल अर्पित किए जाकर समस्या से राहत पाई जा सकती है।

Trending Article