ज्यादातर घरों में हमेशा आर्थिक तंगी,गरीबी आने की बातें सुनने को मिलती है जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों को पैसे के अभाव में रोज कई परेशानियों का सामना करना पडता है। आपको बता दें कि अपने प्यारे घर में किन सावधानियों को बरतना चाहिए जिससे कंगाली पुन: कभी घर में दस्तक न दें।
- घर में कभी भी टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए और अगर रखें हैं तो इनकी जगह नए बर्तन खरीद लेने चाहिए।
- रात को सोते समय रसोई में झूठे बर्तन बिल्कुल नहीं रखने चाहिए क्यों कि झूठे बर्तन रखने पर घर में लक्ष्मी का वास नहीं रहेगा।
- घर में सुबह रोज साफ-सफाई करनी चाहिए क्यों कि जहां स्वच्छता रहती है वही लक्ष्मी आना पसंद करती है।
- घर के हर कमरे में वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए,अगर वास्तु नियमों का पालन नहीं किया तो नेगेटिव एनर्जी से परेशानी आ सकती है।
- कमरों में सकारात्मक तस्वीर,मूर्तियों को स्थान देना चाहिए जिससे पॉजिटिव एनर्जी आएगी और सुख—समृद्धि व शांति बनी रहेगी।
- घर के मुख्य दरवाजे पर रोज ओम या स्वास्तिक के चिन्ह लगाना बहुत शुभ होता है और घर में लक्ष्मी आना पसंद करेगी।
- घर के सदस्यों को एक—दूसरे का सम्मान कर प्रेमपूर्वक रहना चाहिए जिससे सकारात्मक वातावरण बना रहेगा और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
- घर आए हुए हर अतिथि को बैठने की जगह देकर मन से स्वागत सम्मान करना चाहिए क्यों कि अतिथि देवता के समान माना जाता है।
- घर के दरवाजे पर आए हुए भिखारी या गरीब व्यक्ति को कुछ ना कुछ जरूर दान अवश्य देना चाहिए इससे अशुभ ग्रहों की शांति होगी और शुभ परिणामों की वृद्धि होगी।