घर में इन चीजों को जगह देने पर चला जाएगा दुर्भाग्य

कहावत है कि बुरा वक्त कह कर नहीं आता है और इस समय के दौरान कई कष्ट भी झेलने पड जाते हैं। लेकिन ज्योतिष व वास्तु में हर समस्या का समाधान है। घर में जम कर बैठे दुर्भाग्य को कुछ उपायों से दूर किया जा सकता है, आइए जान लें।

  • वास्तुशास्त्र अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं हैं अगर उन्हें अपने घर में जगह दी जाएं तो दिन सुधरने लगते हैं और सुख—शांति व समृद्धि लौट आती है।
  • कछुआ को वास्तु उपाय में समृद्धि का प्रतीक माना गया है इसलिए घर में पानी के एक कटोरे में धातु से बने कछुए के मॉडल को रख कर इसे उत्तर दिशा में जगह दी जा सकती है जिससे आय बढने के स्त्रोत मिलेंगे।
  • घर में तीन टांगों वाले मेढक को रखा जाना वास्तु में शुभ माना गया है। मुंह में सिक्का लिए हुए तीन टांगों वाला मेढक घर में मुख्य दरवाजे के आस पास रखा जाना चाहिए जिससे जल्दी सौभाग्य लौट आएगा।
  • चीनी सिक्कों को भी शुभ माना जाता है और इन तीन सिक्कों को लाला धागे या लाल रिबन में बांध कर पर्स में लटका सकते हैं।
  • घर में हरियाली वाला चित्र भी लगाया जाना चाहिए इसे संपन्नता का प्रतीक माना गया है और सकारात्मक एनर्जी आती है।
  • परिवार के सदस्यों का प्रसन्न मुद्रा में एक चित्र भी लगा सकते हैं ​जिसे देखने पर मन में सकारात्मक भावनाएं व खुशी उत्पन्न होंगी।
  • उत्तर दिशा में सफेद रंग के कृत्रिम फूलों से भरा फूलदान भी रखा जाना चाहिए जिससे प्रगति के रास्ते खुलने लगेंगे।

Trending Article