हर इंसान अपने सपनों का घर काफी सोच विचार व पैसे खर्च कर बनवाता है लेकिन इसके बाद भी घर में कोई ना कोई कमी रह ही जाती है जिससे वास्तु दोष बनता है और कई तरह की परेशानियां जन्म लेती है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि घर में पुन: तोडफोड कर वास्तु ठीक किया जाए। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे उपाय है जिन्हें अजमा कर बिना तोडफोड किए अपने घर का वास्तु सही किया जा सकता है।
- वास्तु अनुसार घर में आग्नेय कोण दिशा में रसोईघर बना हुआ होना चाहिए और अगर इस दिशा में रसोई नहीं है तो इस दिशा में गैस चूल्हा रख सकते है या पीले रंग का बल्व लगा सकते हैं जो कि हमेशा जलते रहना भी चाहिए।
- इसी प्रकार अगर घर का मुख्य दरवाजा गलत दिशा में बन गया हो तो इसे लाल रंग से पुतवा देना चाहिए इससे वास्तु दोष दूर हो जाएगा।
- घर के मुख्य दरवाजे पर रोज ओम या स्वास्तिक के चिन्ह लगाना शुभ माना जाता है और इस विधि से वास्तुदोष दूर होते हैं।
- गलत दिशा में बने मुख्य दरवाजा के सामने तुलसी का पौधा लगा देना चाहिए। इससे भी वास्तुदोष दूर हो जाएंगे।
- घर में फिश एक्वैरियम होना चाहिए जिससे घर के अंदर मौजूद सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते है और धन का आगमन शुरू होता है।
- घर में सही दिशा में वास्तुदोष निवारण यंत्र स्थापित व रोज पूजा कर भी वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है।