रसोई में नहीं रखा ध्यान तो आ सकती है कंगाली

वास्तुशास्त्र में रसोई का अलग महत्व बताया गया है और वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है जिससे शरीर व मन स्वस्थ रहे। रसोई में साफ-सफाई का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी चीज होती हैं। अगर सफाई की अनदेखी की गई तो घर में कंगाली तक आ सकती है। आइए, बता देते हैं कि वास्तु के हिसाब से रसोई में आखिर किन प्रमुख चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

  • रसोई में रात को रोज झूठे बर्तन नहीं छोडने चाहिए और अगर इस तरह किया जाता है तो वास्तु दोष होने की वजह से परिवार में आर्थिक नुकसान व कंगाली तक आ सकती है।
  • रात में झूठे बर्तन छोडे जाने से बैक्टीरिया आ जाते हैं जिससे बाद में बीमारियां फैलने की संभावनाएं बढ जाती है और स्वास्थ्य पर भी गलत असर पडता है।
  • सोने से पूर्व रात्रि में रसोई की सिंक की अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए
  • सिंक के अलावा रसोई के बाकी अन्य हिस्सों की पूरी तरह साफ-सफाई होना जरूरी है।
  • रसोई में सफाई के बाद रात्रि में पानी से भरी बाल्टी भी रख देनी चाहिए जिससे घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहे।
  • रसोई में दीवारों के कोने में मकडी के जाले भी नहीं होने चाहिए और इन्हें साफ कर देना चाहिए।
  • रसोई में इस तरह सफाई की इन जरूरी बातों पर ध्यान दिए जाने से घर में जहां लक्ष्मी का वास बना रहेगा वहीं परिवार के सदस्य भी स्वस्थ व प्रसन्न रहेंगे।

Trending Article