घर एक ऐसी जगह है जहां इंसान को व्यस्तता के बाद शांति लेने का मौका मिलता है। हर व्यक्ति के मन में इच्छा रहती है कि वह अपनी पसंद के अनुसार अपने घर को सजाएं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि सजावट के लिए घर में उपयोग में लाई जा रही कोई चीज वास्तु के हिसाब से भी उचित हो। इसलिए घर की साज—सज्जा से पहले वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- घर में माहौल खुशनुमा बनाए रखने के लिए पौधे लगाए जाने चाहिए क्यों कि पौधों से आक्सीजन के साथ पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती है जिससे मन शांत रहता है।
- घर के बाहर एक सुंदर छोटा बगीचा भी लगाया जाना चाहिए और नियमित पानी देना चाहिए जिससे फूल होने से मन प्रसन्न रहेगा।
- कमरों में सजावट के दौरान हाथी व ऊंट के खिलाने उपयोग में लिए जा सकते हैं क्यों कि वास्तु अनुसार हाथी जहां सुख—समृद्धि का प्रतीक होता है वहीं ऊंट करियर की राह में आ रही रूकावटों को दूर करता है।
- घर में फिश एक्वैरियम रखा जाना चाहिए इससे घर के अंदर मौजूद सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते है और धन संबंधी समस्याओं का भी समाधान होता है।
- इसके अलावा घर में ताजा फूलों का इस्तेमाल भी सजावट के काम में किया जा सकता है।
- इन प्रमुख चीजों को सजावट में शामिल कर घर की सुंदरता के बढा सकते हैं और शांति का माहौल भी बना रहेगा।