हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। तुलसी धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। ज्योतिष व धर्मशास्त्रों के अनुसार हर घर में तुलसी का पौधा लगा होना आवश्यक है जिससे घर में सुख,शांति व उन्नति के रास्ते खुलते हैं। तुलसी के पौधे के बारे में और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां व महत्व हैं जिन्हें आपको बताते हैं।
तुलसी का आयुर्वेद महत्व - आयुर्वेद के अनुसार तुलसी के पत्ते के सेवन से शरीर निरोगी रहता है और विचारों में पवित्रता व मन में एकाग्रता आती है। आयुर्वेद में तुलसी के पत्ते को संजीवन बूटी के समान बताया गया है। सर्दी,जुकाम व खांसी में तुलसी के रस का सेवन करना रामबाण के समान होता है। चर्म रोगों को दूर करने व रक्त शुद्वि में भी तुलसी का खास महत्व होता है। मस्तिष्क संबंधी प्रमुख रोगों का इलाज भी तुलसी के सेवन से हो सकता है। आयुर्वेद में तुलसी से शरीर के कई रोगों का उपचार होता है।
ज्योतिषीय महत्व - ज्योतिष में भी तुलसी का अलग महत्व सिद्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस घर में वास्तुदोष अधिक हो वहां तुलसी का एक पौधा लगाने व नियमित पूजन करने से कई दोष स्वतः समाप्त होकर दूर हो जाते है और घर में सकारात्मकता एनर्जी आती है। तुलसी के नियमित पूजन से जन्म कुंडली में खराब शुक्र व चंद्र से संबंधित दोष दूर हो जाते हैं। कुंडली के अष्टम व छटवें भाव से संबंधित दोष भी हट जाते हैं।
© Copyright 2018 Astro Vastu Remedies
Developed & Designed by : Reinvent Digital