वास्तुशास्त्र अनुसार किसी भी भवन के मुख्य दरवाजा का महत्व माना गया है। सकारात्मक व नकारात्मक उर्जाएं यही से प्रवेश करती हैं। इसलिए वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप पढ कर जान लें कि मुख्य दरवाजा के वास्तु में क्या चीजें जरूरी हैं।
- घर का मुख्य दरवाजा अन्य दरवाजों की अपेक्षा बडा ही होना चाहिए।
- ध्यान रखें कि घर का मुख्य दरवाजा हमेशा उत्तर—पूर्व की ओर होना चाहिए और इसे दक्षिण पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए।
- मुख्य दरवाजे के उपर अच्छी रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे दरवाजे को देखा जा सके।
- सुबह के समय घर के मुख्य दरवाजे पर जल छिडकना चाहिए जिससे नकारात्मक एनर्जी दूर रहती है और घर में देवी लक्ष्मी के आने का मार्ग प्रशस्त होता है।
- मुख्य दरवाजे का गेट हमेशा घर के अंदर ही खुलना चाहिए।
- घर के मुख्य दरवाजे के गेट को खोलने व बंद करने के समय आवाज नहीं करनी चाहिए।
- अगर गलत दिशा में मुख्य दरवाजा बन गया है तो इसके ठीक सामने तुलसी का पौधा लगा देना चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव शून्य हो जाएगा।
- मुख्य दरवाजे के बाहर उपर की तरफ वंदनवार लगाना फायदेमंद होता है।
- घर के मुख्य गेट का दिशा के अनुसार कलर भी करवा देना उचित रहता है।