मनी प्लांट लगाते समय इन बातों को न भूले वरना होगा नुकसान

घर से अगर दरिद्रता और नकारात्मकता नहीं जा रही तो इस समस्या के समाधान के लिए मनी प्लांट लगा लेना चाहिए जिससे घर में सुख शांति व समृद्वि का आगमन हो। मनी प्लांट लगाने से घर की सुंदरता तो बढती है इसके अलावा रिश्तों में प्यार,विश्वास बना रहता है।

इन सब चीजों को देखते हुए आज के जमाने में ज्यादातर लोग अपने घरों में मनी प्लांट लगा रहे हैं। लेकिन इन जरूरी बातों को नहीं भूलना चाहिए अन्यथा नुकसान उठाना पड सकता है-

  • मनी प्लांट को घर के अंदर ही लगाना चाहिए तभी फायदा मिल पाएगा।
  • हरा भरा रखने के लिए मनी प्लांट को लगाने के बाद समय समय पर मौसम के हिसाब से पानी अवश्य डालें मगर ज्यादा पानी भी नहीं डालना चाहिए।
  • इसे ज्यादा धूप की आवश्यकता नहीं पडती है इसलिए कम धूप वाली जगह पर भी रखा जा सकता है।
  • ज्यादातर लोग इस बात से अनजान है कि मनी प्लांट एक बेल है ना कि पौधा और इसे बढने के लिए सहारे की जरूरत होती है। इसके लिए इसे डोरी से बांधा जा सकता है और जमीन पर इसकी बेल नहीं आनी चाहिए।

ये सावधानियां भी रखें - कहा जाता है कि मनी प्लांट को लगाने से काम खत्म नहीं हो जाता है बल्कि इसे सही दिशा में लगाना चाहिए। अन्यथा आर्थिक व मानसिक नुकसान भी उठाना पड सकता है। मनी प्लांट को हमेशा दक्शिण पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। तभी घर में सुख समृद्वि की वृद्वि होगी। इस बात का भी रोज विशेश ध्यान रखें कि प्लांट के पत्ते मुरझाए नहीं और सफेद भी नहीं पडने चाहिए अगर ऐसी पत्तियां है तो इन्हें काट देना चाहिए। इन जरूरी बातों का अगर ध्यान रखा जाएगा तो प्लांट से घर में हमेशा पाॅजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और खुशियां आती रहेंगी।

Trending Article