आपके गुड लक को घटा देती है घर में पडी बेकार की चीजें

घर में खुशहाली के लिए वास्तु नियमों का पालन तो करना ही चाहिए लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें घर में जगह नहीं ​देना चाहिए अन्यथा आपके भाग्य को दुर्भाग्य में बदल कर परेशानियां पैदा हो सकती है। आप जान लें, कि किन चीजों को इस तरह घर से दूर कर देना चाहिए।

  • घर में वर्षों से रखा हुआ बेकार सामान यानि कबाड ग्रहों को भी प्रभावित करता है जिससे नेगेटिव एनर्जी बनती है और घर के वातावरण पर विपरीत असर पडता है।
  • बेकार पडा सामान राहु ग्रह के बुरे प्रभाव को बढाता है और परेशानियां आती हैं।
  • वास्तुशास्त्र अनुसार घर के दक्षिण पश्चिम कोने में बेकार, काम न आने वाली चीजों को रखा जा सकता है।
  • जो चीजें ज्यादातर काम नहीं आती हो तो उन्हें अलग स्टोर रूम बनाकर एक जगह रखा जा सकता है।
  • घर में शयन कक्ष में भी पलंग के नीचे या बॉक्स में फालतू का सामान नहीं रखना चाहिए ​इससे पति—पत्नी के संबंधों में भी खटास आने की संभावना रहती है।
  • जो चीज उपयोग में नहीं आए उन्हें ही स्टोर रूम में रखा जाना चाहिए अन्यथा जो खराब है या कभी काम में नहीं आने वाली ऐसी चीजों को घर से ​बाहर ही कर देना उचित रहता है।
  • घर में बंद, खराब पडी घडियों, कुर्सियों, टेबल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी घर से दूर कर देना चाहिए।

Trending Article