जब आप वाहन खरीदने की सोचते हैं तो पहला सवाल मन में आता है कि किस रंग का वाहन लिया जाए, उसका नंबर क्या होना चाहिए व कौन सा ऐसा शुभ दिन हो जिस दिन नई सवारी को लाने से आपकी जिंदगी की रफ्तार शोहरत की बुलंदियों को छूने लगे। अंक ज्योतिष के अनुसार वाहन का नंबर किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही जरूरी होता है। उसी तरह शुभ मुहूर्त में खरीदा गया वाहन भी आपको आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है।
कौन सा अंक है शुभ
- मूल्यांक 1- जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1, 19 या 28 तारीख को हुआ है उसके लिए लिए 1 और 9 अंक शुभ होता है।
- मूल्यांक 2- जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है उसके लिए 2 अंक शुभ होता है।
- मूल्यांक 3- जिस व्यक्ति का जन्म 3,12,21 या 30 तारीख को हुआ है उसके लिए 3,6,9 अंक शुभ हैं।
- मूल्यांक 4- जिसका जन्म 4, 13,22 या 31 तारीख को हुआ है उसके लिए 1 और 4 शुभ अंक हैं।
- मूल्यांक 5- जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है उसका शुभ अंक 5 या 8 है।
- मूल्यांक 6- जिसका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख को हुआ है उसका शुभ अंक 6 या 9 है।
- मूल्यांक 7- जिसका जन्म 7,16, तारीख को हुआ है उसका शुभ अंक 2 और 7 है।
- मूल्यांक 8- जिसका जन्म 8,17 या 26 तारीख को हुआ है उसका शुभ अंक 4 और 8 होता है।
- मूल्यांक 9- जिनका भी जन्म 9,18,27 तारीख को हुआ है उनका शुभ अंक 9 है।
कौन सा रंग शुभ
- मूल्यांक 1- आपको पीले, सुनहरे या क्रीम रंग के वाहन खरीदने चाहिए।
- मूल्यांक 2- सफेद या हल्के हरे रंग का वाहन खरीदना शुभ होगा।
- मूल्यांक 3- पीला, बैगनी, नीला या गुलाबी रंग का वाहन खरीदना चाहिए।
- मूल्यांक 4- पीला या भूरा रंग शुभ है।
- मूल्यांक 5- हल्के हरे, सफेद या भूरे रंग का वाहन रखना चाहिए।
- मूल्यांक 6- हल्के नीले, गुलाबी या पीले रंग के वाहन शुभ होंगे।
- मूल्यांक 7- आपके लिए नीला या सफेद रंग का वाहन शुभ है।
- मूल्यांक 8- काले, नीले, भूरे व बैंगनी रंग का वाहन खरीदें।
- मूल्यांक 9- लाल या गुलाबी रंग का वाहन शुभ रहेगा।
शुभ मुहूर्त (अप्रैल)
- 13 अप्रैल 2018 दोपहर 02:00 से शाम 07:00 बजे तक
- 15 अप्रैल 2018 दोपहर 03:30 से शाम 07:00 बजे तक
- 23 अप्रैल 2018 सुबह 11:00 से दोपहर 03:30 बजे तक
- 26 अप्रैल 2018 दोपहर 02:00 से 03:30 बजे तक