जिन्दगी में हर व्यक्ति के लिए जितना जरूरी घर होता है उतना ही आज के जमाने में वाहन आवश्यक है। मगर आए दिन वाहन दुर्घटना होना,चोरी होने जैसी बातें भी सुनने,देखने को मिलती हैं। इन सब के पीछे कारण वाहन चयन को लेकर कुंडली में दोष हो सकते हैं। इसलिए वाहन खरीदने से पहले ज्योतिष से वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त,रंग व वाहन आकार आदि को लेकर विस्तृत सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। कुछ महत्वपूर्ण चीजें भी हैं जिन्हें ध्यान रखना जरूरी हैं-
मुहूर्त- जब भी वाहन खरीदने जाए तो एक बार अच्छे ज्योतिष से मुहूर्त निकलवाकर ही वाहन खरीदने जाए। अगर जल्दीबाजी में बिना मुहूर्त के वाहन खरीद लिया तो भविष्य में बडी परेशानी उठानी पड सकती है। शुभ दिन व अच्छा मुहूर्त दिखवा कर ही आप अपनी मनपसंद गाडी खरीद सकते हैं।
वाहन का रंग चुनाव- वाहन खरीदने से पहले रंग का चुनाव भी महत्वपूर्ण फैसला होता है। अपनी कुंडली अनुसार वाहनों के रंग का चुनाव किया जा सकता है। अगर बिना सोचे समझे किसी भी रंग का वाहन खरीद लिया तो मुसीबत में पडा जा सकता है।
© Copyright 2018 Astro Vastu Remedies
Developed & Designed by : Reinvent Digital