भारतीय संस्कृति में गंगाजल को बहुत ही महत्वपूर्ण व पवित्र माना गया है। लेकिन आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि गंगाजल पापों से मुक्ति दिलाने के साथ ही कर्ज से भी मुक्ति दिलाता है। आइए गंगाजल के महत्व और उपयोग में सावधानियों के बारे में आपको बता दें-
- ऐसा कहा जाता है कि गंगाजल को अगर पीतल के बर्तन में भर कर अपने कमरे की उत्तर दिशा में रखें तो जल्दी ही कर्ज से मुक्ति पाई जा सकती है।
- घर में अगर क्लेश,तनाव रहता है तो घर में मंदिर या पवित्र,शुद्ध् व जगह पर गंगाजल को हमेशा के लिए रखें जिससे सुख,शांति बनी रहेगी।
- इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जिस कमरे में गंगाजल रखा हुआ है तो वहां बैठकर भूलकर भी शराब व मीट न लें अन्यथा नुकसान उठाना पड सकता है।
- जिस पात्र या बर्तन में गंगाजल रखा जाए वह पूर्णत शुद्व हो ।
- रोज पूजा पाठ के दौरान गंगाजल का पूरे घर में छिडकाव करें जिससे घर को नकारात्मकता से बचाया जा सकता है।
- भारतीय धर्म में वर्षों पुरानी मान्यता है कि अगर गंगा में डुबकी लगाई जाती है तो पापों से मुक्ति मिल जाती है।
- वैज्ञानिकों का भी मत है कि गंगा के पानी में औषधीय गुण पाए जाते है।
- ज्योतिषियों का मत है कि पूजा के दौरान शिव भक्त अगर गंगा जल को शिवलिंग पर चढाए तो पुण्य व मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में धन का आगमन बना रहता है।
- गंगाजल से घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है ।
- स्नान के बाद शुद्व हाथों से पहले प्रणाम कर गंगाजल का उपयोग किया जाए।
- अंधेरे कमरे या कोने में गंगाजल को नहीं रखना चाहिए।
इन सब बातों का ध्यान रखकर गंगाजल से घर व जीवन में सुख शांति, समृद्वि लाई जा सकती है।