बालकनी के वास्तु उपाय कर घर में लाएं खुशियां

वास्तु के अनुसार घर की प्रत्येक जगह महत्वपूर्ण होती है और इसलिए घर के वास्तु में बालकनी की भी मुख्य भूमिका रहती है। घर में बालकनी वो जगह होती है जहां सुबह व शाम शांति के पल गुजारे जा सके। वहीं घर में ताजा हवा,प्रकाश व सकारात्मकता भी बालकनी से आती है। इसलिए इस जगह वास्तु का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

  • बालकनी के वास्तु का चयन हमेशा भवन के मुख के आधार पर ही करना उचित रहता है।
  • यदि घर पूर्वमुखी है तो बालकनी पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए।
  • अगर घर उत्तरमुखी है तो बालकनी पूर्व या उत्तर दिशा में बनानी चाहिए।
  • बालकनी में कभी वॉश बेसिन नहीं लगाना चाहिए। बालकनी में इस तरह चीजें लगाने से आने वाली सकारात्मक उर्जा पर विपरीत असर पडता है।
  • घर की बालकनी में व्यर्थ का सामान,कबाड आदि नहीं रखना ​चाहिए इससे नकारात्मक उर्जा आएगी और घर के सदस्यों में तनाव रह सकता है।
  • बालकनी में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • बालकनी का निर्माण इस तरह होना चाहिए कि पर्याप्त रोशनी व हवा आ सके।
  • वास्‍तुशास्त्र के नियम के अनुसार बालकनी का आकार चौकोर या समकोण ही बेहतर रहता है।
  • इन वास्तु नियमों का ध्यान रख कर घर की बालकनी से सुख व शांति के आगमन की उम्मीद की जा सकती है।

Trending Article