घर में वास्तु का ध्यान जरूरी होता है लेकिन इसके साथ ही घर के प्रत्येक कोने का भी वास्तु में अलग महत्व बताया गया है इसलिए कोने की तरफ ध्यान देकर वास्तु उपाय किए जाने चाहिए जिससे खुशहाली बने रहे।
- वास्तु नियम अनुसार घर के कोनों में धातु का सामान रखना उचित माना गया है इन कोनों में धातु व मिट्टी का बना सामान रखा जा सकता है।
- घर का दक्षिण कोना साफ—सुथरा रखना चाहिए जिससे घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।
- वास्तु अनुसार घर का कोई भी कोना कटा हुआ न होना चाहिए और चारों कोने बराबर होने चाहिए।
- घर का नक्शा इस तरह बनवाना चाहिए कि हर एक कोना दिशा के अनुकूल रहे जिससे प्रत्येक कोने में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।
- वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर की छत के कोने में मकडियों द्वारा रहने का जाल बना लिया जाता है। परिवार के सदस्यों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने व आलस्य की वजह से छत के कोने में बने ये जाल वास्तुदोष उत्पन्न करते हैं।
- इन जाल से हुए वास्तुदोष के कारण नेगेटिव एनर्जी व अशांति का माहौल बन जाता है और धन की कमी रहती है।
- कमरों में रोशनी की इस तरह व्यवस्था रहनी चाहिए कि कमरे के प्रत्येक कोने तक प्रकाश जरूर पहुंचे और अंधेरा न रहे।
- दीवारों के प्रत्येक कोने की समान रंग से पुताई भी की जानी चाहिए और प्रत्येक कोने की सफाई होनी चाहिए।
- इसी प्रकार दुकान, कार्यालय में भी दीवारों व कोनो पर ध्यान दिया जाना जरूरी है।