शादीशुदा जिंदगी में नहीं हो टेंशन इसलिए अपनाए ये वास्तु उपाय

हर पति—पत्नी चाहते हैं कि शादी के कई सालों बाद भी उनकी जिंदगी में प्रेम हमेशा कायम रहे। लेकिन बेडरूम का गलत वास्तु, दोनों के प्यारे रिश्ते में जहर घोल देता है। अगर आवश्यक वास्तु टिप्स का ध्यान रखा जाए तो कोई परेशानियां सामने नहीं आएगी।

हल्क़ा गुलाबी रंग का पर्दा- गुलाबी रंग व्यक्ति के मन को मोह लेने वाला होता है और प्रेम का संकेत देता है। इसी कारण दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित बैडरूम में इस रंग का पर्दा लगाना शुभ माना गया है जिससे पति—पत्नि के बीच शांति, मधुरता तथा दाम्पत्य जीवन रोमांस से भरा रहेगा।

बीचों-बीच कोई पंखा, इलैक्ट्रानिक उपकरण आदि नहीं हो- इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि पलंग यानि बेड के उपर छत पर बीचों-बीच कोई पंखा, इलैक्ट्रानिक उपकरण आदि नहीं होना चाहिए इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड कर पाचन खराब हो सकता है।

  • अपने शयन कक्ष में मन्दिर व पूर्वजों की तस्वीरें न रखने चाहिए यह गलत माना जाता है।
  • बेडरूम में घड़ी को कभी भी सिर के नीचे या बेड के पीछे रखकर नहीं सोना चाहिए और सामने भी नहीं लगाना चाहिए अन्यथा सोने वाले व्यक्ति को हमेशा तनाव जैसी स्थिति बनी रहेगी।
  • घड़ी को बेड के बायी या दायी ओर ही लगाना उचित माना गया है।
  • शयनकक्ष में झूठे बर्तन भी नहीं रखने चाहिए इससे पति—पत्नी के मन के विचारों पर भी नकारात्मक असर पडता है।

Trending Article