यदि शादी के कई साल बाद भी जीवनसाथी से नहीं बनती है और आए दिन झगडे,मन-मुटाव की स्थिति बनी रहती है तो घबराने की जरूरत नहीं है सिर्फ अपने बेडरूम का वास्तु ही बदलना है। बेडरूम में ये वास्तु टिप्स बदलने से आपके वैवाहिक जीवन में फिर से खुशियों की बहार आ जाएगी।
- बेडरूम यानी शयन कक्ष में भूलकर भी दर्पण को बेड (पलंग) के सामने नहीं रखे क्यों कि इससे आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड सकता है।
- बेडरूम का दरवाजा बेड के सामने नहीं खुलना चाहिए और दरवाजे हमेशा अंदर की ओर खुले तो अच्छा क्यों कि इससे सकारात्मक उर्जा प्रवेश करती है।
- शयन कक्ष में खिडकी हमेशा होनी चाहिए। सुबह के समय सूर्य किरणें जब कमरे में प्रवेश करेंगी तो सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होगा।
- बेडरूम को हमेशा सजाकर रखें वहां कोई कबाड और धूल,मिटटी जमा न होनें दे।
- कमरे में पानी की तस्वीर वाली पैटिंग बिल्कुल नहीं लगाए और युगलपक्षी की तस्वीर लगा सकते है।
- वास्तु के अनुसार पति-पत्नी को हमेशा एक ही बेड,बेडशीट व एक ही गद्दे का इस्तेमाल करना चाहिए क्यों कि अलग-अलग होने से संबंधों में भी दूरिया बढ सकती है।
- बेड के नीचे या बेड के बक्से में कोई कबाड,इलेक्ट्रानिक सामान नहीं होना चाहिए इससे संबंधों में खटास पडने की आशंका बनी रहती है और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
- बेडरूम में पौधे नहीं लगाने चाहिए इससे स्वास्थ्य व आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पडता है।
- इन वास्तु चीजों का बेडरूम में ध्यान रखकर शादीशुदा जिन्दगी में सुख,शांति बनी रहेगी और आर्थिक,स्वास्थ्य स्थिति भी सही बनी रहेगी।